लुधियाना तेज आंधी की आफतपेड़,खंबा गिरने से 2 घायल, होंठ और गाल पर लगे 50 टांके, महिला के सिर में लगी ईंट

लुधियाना (Rajan) :- पंजाब के लुधियाना में बीते रात तेज आंधी ने लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पेड़ृ-खंभे और ईंटे गिरने से अभी तक तीन लोग घायल होने का समाचार मिला है। काकोवाल रोड पर एक घर में ईंट गिरने से युवती सिमरन घायल हो गई। उसके सिर पर चोट आई है। जब ईंट गिरी तो सिमरन रसोई में खाना बना रही थी। उसके सिर पर चोट आई है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है।उधर, जसपाल बांगड़ निवासी विशाल आंधी के बीच फैक्ट्री में ड्यूटी कर

साइकिल से लौट रहा था। पेड़ के साथ बिजली की तारें भी गिरी और करंट लगने से वह झुलस गया। उसे सिविल अस्पताल में लाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। विशाल अभी कुंवारा है।दूसरी ओर जसपाल बांगड़ के ही रहने वाले मनोरंजन कुमार सब्जी लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसके ऊपर एक खंभा गिरा, जिससे इसके चेहरे पर गंभीर चोट आई। खंभा के साथ बिजली की तारें उसकी होठ पर लग गई। अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने 40-50 टांके लगाए। इसकी हालत भी गंभीर है। मनोरंजन को रात 12 बजे पीजीआर रेफर कर दिया गया। मनोरंजन पिछले 3 साल से लुधियाना में डिस्पोजल फैक्ट्री में आपरेटर का काम करता है। इस दौरान सिविल अस्पताल की बिजली सप्लाई भी बाधित हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here