नयागांव में साइकिल रिपेयर करने वाले का बेटा जूनियर तलवारबाजी के वर्ल्ड कप में पहुंचा

 

   जे के बत्ता (चण्डीगढ) :   अगर किसी मे भी कोई जज्जा है तो वह अपनी मंजिल पा सकता हैं। इसे साबित करके दिखाया है नयागांव में साइकिल रिपेयर करने वाले के बेटे प्रदीप ने। वह  बहरीन में आयोजित जूनियर तलवारबाजी के वर्ल्ड कप में तलवार से दमखम दिखाने के लिए पहुंच गए हैं। वहां पर जूनियर वर्ग का इप्पी इवेंट खेला जा रहा है, जिसमें विश्वभर से कई देशों से बेहतरीन तलवारबाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रदीप गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। इसी स्कूल की तलवारबाजी अकादमी की कोच चरणजीत कौर से इस खेल का बारीकियां सीखते हुए पहले नेशनल लेवल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर और देश का नाम रौशन कर रहे हैं। इससे पहले भी नयागांव की काजल यादव पुत्री विरेन्द्र यादव अंर्तराष्ट्रिय तलवारबाजी कई मैडल प्रप्त कर चुकी है । अब कोच चरणजीत कौर द्वारा गरीब परिवार का प्रदीप जिसका पिता नयागांव के नाडा रोड पर प्रदीप के  पिता राम अवतार जो साइकिल रिपेयर करने का काम करते हैं तथा इस छोटी सी दुकान से परिवार का गुजारा कर रहे हैं। पास गांव नाडा के रहने वाले हैं । प्रदीप के पास तलवारबाजी की किट खरीदने तक के लिए पैसे तक नहीं हैं जो 70-80 हजार रुपये तक की आती। इस वर्ल्ड के लिए वह किसी खिलाड़ी की उधार की किट लेकर खेल रहे हैं।  पास गांव नाडा के रहने वाले हैं। पिछले महीने ओडिशा में तलवारबाजी का टूर्नामेंट हुुआ। इसमें देश के कई राज्यों से खिलाड़ियों ने शिरकत की। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई। जिसमें टॉप 12 खिलाड़ियों में प्रदीप का नाम शामिल रहा। इस आधार पर उनका वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here