लुधियाना : पत्रकार धर्मजीत : आज डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई आफिसर (डीएफएससी) राकेश भास्कर का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया। राकेश भास्कर लुधियाना के ही रहने वाले थे और यहां जिला फूड सप्लाई अधिकारी के तौर पर कई बार कार्यरत रहे। राकेश भारत नगर चौक के समीप सरकारी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। भास्कर की मौत से जिला फूड सप्लाई विभाग लुधियाना में शोक की लहर दौड़ गई है। यहां पर कार्यरत फूड सप्लाई अधिकारी सुखविंदर सिंह गिल ने कहा कि राकेश भास्कर सच्चे दिल के इंसान थे और उनके निधन से विभाग को अभूतपूर्व क्षति हुई है। फूड सप्लाई अधिकारी गीता ने राकेश भास्कर के निधन को दुखद बताते हुए कहा कि कोविड-19 की चपेट में आने से उनका लगातार इलाज चल रहा था । इसके बावजूद उनका निधन हम सबको चेतावनी दे रहा है कि हम कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी तरीके अपनाएं और वर्तमान में मास्क पहनते हुए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और 2 गज की दूरी के नियम का मुकम्मल तौर पर पालन करें। इनका पालन करके ही हम इस महामारी के चपेट में आने से हम बस सकते हैं। अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि वह राकेश भास्कर के साथ उनके सभी कार्यकाल में रहे। उन्हें भास्कर के निधन से काफी कष्ट पहुंचा है। राकेश भास्कर विभाग के कार्यों को अपडेट रखते हुए पब्लिक डीलिंग में निपुण थे।उनके पास जो भी काम से जाता था, वह खुश होकर लौटता था।
Latest article
4 ਕਰੋੜ ਉਸਾਰੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਜੋ ਭੁੱਖਮਰੀ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਜਿਊਣ...
ਉਸਾਰੀ ਕੰਪਨੀਆਂ ਅਤੇ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਘਰਾਣਿਆਂ ਦੇ ਪੱਖ ਵਿੱਚ ਨੀਤੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਲੜਨ ਦੀ ਰਣਨੀਤੀ Iਰਾਏਕੋਟ, 17 ਅਕਤੂਬਰ ( Jagroop...
ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਡੈਮੋਕਰੈਟਿਕ ਟੀਚਰਜ਼ ਫਰੰਟ ਲੁਧਿਆਣਾ ।
ਸੁਧਾਰ (ਪੱਤਰਕਾਰ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ) :- ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਲੜੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਤਾਰੋ ਫੀਡ ਕਰਨ...
ਪਿੰਡ ਸਹੌਲੀ ‘ਚ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰ ਦੀ ਇਮਾਰਤ ਦਾ ਨਿਉਂਅ ਰੱਖ ਕੀਤੀ ਵਿਕਾਸ...
ਗੁਰੂਸਰ ਸੁਧਾਰ (ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ) :- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਮਗਨਰੇਗਾ ਅਧੀਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰਾਂ...
Weather
Ludhiana
few clouds
36.6
°
C
36.6
°
36.6
°
39 %
1.1kmh
15 %
Thu
36
°
Fri
37
°
Sat
36
°
Sun
37
°
Mon
39
°


























