कंटेनमेंट जोन घोषित हो सकता है प्रेम नगर, सेहत विभाग ने इलाके की कराई बाउंड्री मार्किंग

लुधियाना (14 JUNE) जिले में छावनी मोहल्ला, हबीबगंज सेंसी मोहल्ला और इस्लामगंज के बाद अब प्रेम नगर को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है। प्रेम नगर इस्लामगंज के बिल्कुल साथ पड़ता है। यहां से लगातार कोरोना वायरस के मामले आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सेहत विभाग द्वारा इस इलाके को भी रविवार शाम तक  कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा।  कंटेनमेंट जोन तभी घोषित करते हैं, जब किसी एक इलाके से कम से कम पंद्रह पॉजिटिव मरीज आ जाएं। रविवार को सेहत विभाग के डिस्ट्रिक एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. रमेश कुमार ने इस इलाके में जाकर बाउंड्री मार्किंग की कार्रवाई की।इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने कहा कि प्रेम नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। उस पर काम हो रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले छावानी मोहल्ला को पांच जून को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। कंटेनमेंट जोन में सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी व जरूरी सेवाएं की सुविधा ही उपलब्ध करवाई जाती है।

इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने कहा कि प्रेम नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। उस पर काम हो रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले छावानी मोहल्ला को पांच जून को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। कंटेनमेंट जोन में सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी व जरूरी सेवाएं की सुविधा ही उपलब्ध करवाई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here