स्पेन में अब तक 2,43,209 लोग संक्रमित हुए है, जबकि 27,136 लोगों की मौत

यूरोप (12 JUNE) स्पेन में अब तक 2,43,209 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां संक्रमितों की संख्या भले ही स्पेन से कम 2,36,305 है लेकिन मृतकों की संख्या लगभग 8000 अधिक 34,223 है। वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,228 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,93,220 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,377 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,87,226 लोग संक्रमित हुए हैं और 8783 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना से अब तक 1,75,218 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4778 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,82,525 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8659 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। मेक्सिको में 16448, बेल्जियम में 9646, कनाडा में 8125, नीदरलैंड में 6072, पेरू में 6088, स्वीडन में 4854, इक्वाडोर में 3828, स्विट्जरलैंड में 1938, आयरलैंड में 1705 और पुर्तगाल में 1505 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 1,32,405 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2551 लोगों की मौत हो चुकी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here