18 जून को मंगल का राशि परिवर्तन बढ़ा सकता है परेशानी, जानिए आपकी राशि पर असर

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों के स्वभाव और उनके द्वारा जातकों पर पड़ने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में बताया गया है। हर एक ग्रह अपने स्वभाव और स्थितियों के आधार पर प्रभाव डालता है। सभी नौ ग्रहों में मंगल को क्रूर और ग्रहों का सेनापति माना जाता है।

शुक्र के उदय होने से मांगलिक कार्य फिर से आरंभ, इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव

31 मई को अस्त होने वाले महान ग्रह शुक्र 9 जून की आज शाम 7 बजकर 19 मिनट पर पूर्व दिशा में उदय हो रहे हैं। इनका उदय अथवा अस्त होना पृथ्वी वासियों के लिए सर्वाधिक महत्व रखता है विशेषकर के मांगलिक कार्यों में इनके उदय अस्त का विचार हर समय किया जाता है। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र मीन राशि में उच्च राशि के माने गए हैं जबकि कन्या राशि इनकी नीच संज्ञकराशि है। 

जन्मकुंडली में संतानोत्पत्ति, शिक्षा, गूढ़विद्या, विलासिता एवं सभी भौतिक पदार्थों के कारक शुक्र ही हैं। इनके उदय अस्त होने पर इनसे संबंधित वस्तुओं के क्रय-विक्रय पर भी प्रभाव पड़ता है। इनका उदय होना आपकी राशि के लिए कितना शुभ रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here