लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में शनिवार रात एक परिवार पर 15 से 20 हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। घर में घुस कर बदमाशों ने ईंट-पत्थर जमकर चलाए। हमले में पिता-पुत्र सहित दो नेत्रहिन बच्चियां घायल हो गई। घटना भट्टियां गांव स्थित चिट्टी कालोनी की है। देर रात कालोनी में जमकर हंगामा हुआ।
बीचबचाव कर इलाके के लोगो की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।जहां से मेडिकल जांच करवा परिवार ने मामले की शिकायत थाना सलेम टाबरी की

पुलिस को दी।घायल अजीत सिंह ने बताया कि शनिवार की रात उनके पड़ोसी आपस मे झगड़ रहे थे।जहां वह उन्हें समझाने चला गया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उससे गाली गलौच करनी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर उनमें बहसबाजी हो गई।जहा से जाने के बाद करीब आधे घंटे बाद उक्त युवक अपने 15 से 20 साथियों सहित उनके घर में घुस आया और उनपर तेजधार हथियार व ईंट पत्थर बरसने लगे।हमले में अजीत सिंह उसके पिता जेमल सिंह व उसकी दो नेत्रहीन भतीजियां सिमरन व दलजीत कौर घायल हो गई।घायल अजीत सिंह ने बताया कि उक्त पड़ोसियों के साथ कुछ समय पहले भी उनका विवाद हुआ था। जिसकी रंजिशन उन्होंने दुबारा से उनके परिवार पर हमला
किया। घायल परिवार थाना सलेम टाबरी में शिकायत दर्ज करवाएंगे।


























