जे के बत्ता (चण्डीगढ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर और अब गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद आम आदमी क्लिनिक को सैकड़ों की संख्या में लोगों को समर्पित कर इतिहास रच दिया है। ये हैं पंजाब की केबेनेट मंत्री मैडम अनमोल गगन मान ने नयागांव के गाव नाडा में स्थापित आम आदमी क्लीनिक को लोगों को समर्पित किया। अनमोल गगन मान ने कहा कि ये क्लीनिक राज्य भर के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त मुहैया करा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने क्लिनिक का गहन निरीक्षण किया और स्टाफ से बातचीत की । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को जो भी गारंटियां दी गईं है, उन्हें लगातार पूरा किया जा रहा है । इसी कड़ी के तहत ये सारे पंजाब भर में क्लीनिक खोले जा रहे हैं। हर आम आदमी क्लिनिक में मरीजों के इलाज और बीमारियों के निदान के लिए एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स व अन्य स्टाफ को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इन आम आदमी क्लीनिकों में लोगों को बड़ी संख्या में दवाएं और क्लीनिकल जांच की सुविधाऐं मुफ्त में दी जा रही है । अनमोल गगन

मान ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से ये क्लीनिक गांव-गांव खोले जाने हैं । मंत्री ने कहा कि इन क्लीनिकों के साथ पंजाब में स्वास्थ्य देखभाल ढांचे में अनुकरणीय सुधार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पंजाब पूरे देश में अग्रणी बनकर उभरेगा। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार विभिन्न विभागों में भर्तियां भी कर रही है । आने वाले समय में किसी भी संस्थान व संस्था में स्टाफ की कमी नहीं होगी और लोगों की समस्याओं का हर हाल में समाधान किया जाएगा। इस मौके पर खरड के एस डी एम रविन्द्र सिंह,नगर काउंसिल नयागांव के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ,जे ई अमनदीप शर्मा,थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ,बलवंत गिल , आदी अधिकारी हाजिर थे । इसके साथ ही नयागांव के गांव नाडा के पार्षद हरमेश नटटू , ब्लाक इंर्चाज राजबीर सिंह लाल्ली, ओबीसी प्रधान जगतार सिंह गग्गी , अशोक कुमार नाडा,मक्खन सिंह पहुंचे थे । एस डी एम खरड रविन्द्र सिंह ने भी कहा कि इन क्लीनिकों के रूप में लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ये क्लीनिक आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।



























