चण्डीगढ ( जे के बत्ता ) ब्लॉसम कॉन्वेंट स्कूल, नया गांव मोहाली में फाउंडेशन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के ऑडीटोरियम में एक मेडिटेशन प्रार्थना के साथ हुई, जिसके बाद प्रिंसिपल श्रीमति गीता संधू और वाइस प्रिंसिपल श्रीमति मुकेश चौधरी ने भाषण दिया। छात्रों में बहुत खुशी और उत्साह था, उन्होंने नृत्य, नाटक और धर्मनिरपेक्षता एक्ट के रूप में अपना अद्भुत प्रदर्शन दिखाया। इस कार्यक्रम में प्ले वे कक्षा, कक्षा 3 से लेकर 8 तक के बच्चों ने भाग लिया। वाइस प्रींसीपल मैडम मुकेश चौधरी द्वारा प्रींसीपल गीता संधू से केक कटवा कर खूशी का अहसास करते हुऐ सभी स्टाफ तथा बच्चो को खिलाया । कार्यक्रम का समापन इस वादे और आश्वासन के साथ हुआ कि छात्र और शिक्षक हर बीतते साल के साथ नए मानदंड स्थापित करते रहेंगे और स्कूल को उन्नति की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे।




























