एम डी भट्ट मेमोरियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल शिवाजी नगर में बाल दिवस और प्राइज डिसटीब्यूशन का प्रोग्राम आयोजन किया गया

लुधियाना (हरविंदर सिंह बिट्टू ): एम डी भट्ट मेमोरियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल शिवाजी नगर में बाल दिवस और प्राइज डिसटीब्यूशन का प्रोग्राम आयोजन किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल विनीत भट्ट ने बताया कि स्कूल प्रांगण में बाल दिवस पर छात्राओं ने रंगारंग प्रोग्राम में चाचा नेहरू का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में चाचा नेहरू की वेशभूषा में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सब का मन मोह लिया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल विनीत भट्ट ने विधार्थियो को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन से अवगत करवाया गया और बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गई और नेहरू जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया और इस अवसर पर विजेता छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सुनीता भट्ट, श्रीमती शारदा, संतोष, श्रीमती मेघा,राधिका, त्रिपता, शवीना, पूनम, वीना धवन, नेहा और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here