पटना (पत्रकार धर्मजीत ) जुलाई, इंसान ही इंसान की जान अपने रक्त द्वारा बचा सकता है। सभी को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। ताकि किसी की बहुमूल्य जिंदगी को बचाया जा सके। इसी उद्देश्य से लायंस क्लब और महावीर कैंसर संस्थान के द्वारा गोविंद मित्रा रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने आज लायन्स क्लब जाकर रक्तदान किया।
राजेश पप्पू ने कहा कि आज के समय में किसी की जान बचाने के लिए रक्त अहम भूमिका निभाता है। एक यूनिट दान करने से हम किसी की जान को बचा सकते है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को तीन से चार महीने में कम से कम एक बार रक्तदान अनिवार्य रूप से करना चाहिए। लायन्स क्लब के नम्रता सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर में सौ लोगों ने रक्तदान किया। कोरोना काल में जरूरी है कि हम खुद की डाइट पर ध्यान दें। हमेशा पौष्टिक खाना खाए और स्वस्थ जीवन जीएं।
मौके पर संजय अवस्थी, अनिल कुमार,आलोक रंजन , सुबोध कुमार,सुनीता गुप्ता, जया उपाध्याय,सुरेंद्र झा, राणा , विवेक, सुरेंद्र व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।



























