सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा दिलीप कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

खंडवा ( धरमजीत ) हिन्दी सिनेमा के दिग्गज महान अभिनेता, कलाकार, ‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन होने पर सद्भावना मंच द्वारा स्वरांजलि अर्पित की गई। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी बताया कि माली कुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय पर ‘ट्रेजेडी किंग’ अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। श्री जैन ने इसे देश ही नहीं अपितु विश्व भर के संगीत प्रेमियों एवं अभिनय प्रेमियों के लिए एक महान क्षति बताया।दिलीप कुमार के निधन के साथ ही हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है।स्वरांजलि के दौरान मंच के प्रमोद जैन, जगदीशचंद्र चौरे, देवेंद्र जैन, अमृतपाल तोमर, महेश मूलचंदानी, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, मुरली कोडवानी, प्रकाश भाई, वहीद भाई आदि सद्भावना मंच सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here