खंडवा शहर में दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्या के मात्र 8 घंटे में ही आरोपी को पकड़ लिया

मध्यप्रदेश – खंडवा (धर्मजीत , सन्तोष कुमार ) आज खंडवा शहर में दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी  मिली है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर पुलिस ने हत्या के मात्र 8 घंटे में ही आरोपी को पकड़ लिया है सीसीटीवी कैमरे और मुखबीर की सूचना पर और पुलिस की टीम ने आखिर आरोपियों को पकड़ ही लिया पुलिस की टीम ने घटनास्थल केसीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा जिसमें आरोपी हत्या कर फरार हो गए थे पुलिस की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया है पुलिस

अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि यह वारदात के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें अपराधियों की तलाश में जुट गई थीं. पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह खुलासा करते हुए बताया कि दुकान से मोबाइल खरीदा था आरोपी ने मोबाइल खराब हो गया था बार-बार दुकानदार से बदलने का कह रहा था दुकानदार ने बदलने से मना किया मोबाइल तो दुकान में रखी कटर से हत्या कर दी आरोपी ने ₹1000 में मोबाइल खरीदा था सिम और मेमोरी कार्ड भी खरीदी थी जो चल नहीं रही थी दुकानदार और आरोपी के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि उसने गले पर कटर मार दिया आरोपी का नाम कौशल उर्फ कोसर पिता अजीज शाह उम्र 19 वर्ष निवासी रेणुका माता मंदिर के पास खंडवा आरोपी के विरुद्ध कोतवाली थाने में पहले से ही कई मामले पंजीबद्ध है सूचीबद्ध गुंडा है*क्या रहा हत्याकांड घटनाक्रम खंडवा शहर में चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई थी मोबाइल दुकान संचालक को अज्ञात बदमाशों ने गले पर चाकू मारा। जिससे अस्पताल आते समय उसकी मौत हो गई। शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे रेलवे स्टेशन के सामने मोबाइल दुकान संचालक गुलाब पंजाबी पर करीब 4 बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से गंभीर हालत में गुलाब पंजाबी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया घटना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई, मोघट थाना प्रभारी बीएलआर अटुडे और पदम नगर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। चाकू बाजी करने वाले युवकों की तलाश में पुलिस ने नए बस स्टैंड पर सर्चिंग की। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद चारों युवक चौराहा से कुछ ही दूर पर ऑटो रिक्शा में सवार होकर फरार हुए हैं। पुलिस और सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देख कर बदमाशों की तलाश में लग गई हैं। धर्मजीत की रिपोर्ट सहयोगी सन्तोष कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here