हिंदू नेता सुमित जयसवाल ने शहीदों को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

लुधियाना ( धरमजीत ) हिंदू नेता सुमित जयसवाल ने 6 जून को शहीद हुए मिलिट्री, पैरामिलिट्री और निर्दोष लोगों को श्रद्धा के फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस को देखते हुए कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का खास खयाल रखा गया उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशों में बैठे खालिस्तानी हमेशा ही पंजाब की अमन शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं जिसे सहन नहीं किया जाएगा। जयसवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह और डीजीपी दिनकर गुप्ता ने पूरी चौकसी से कोरोना महामारी के साथ लड़ते हुए पंजाब को अभी तक कोरोना से बचाकर रखा हुआ है। और डॉक्टर, हेल्थ केयर वर्कर, पंजाब पुलिस, मीडिया सभी का धन्यवाद करता हूं जो अपनी जान पर खेलकर घरों से बाहर रहकर कोरोना बीमारी से लडने के लिए अपनी जान दाव पर लगाकर लड़ रहे है।इसके साथ ही सभी लोगों को भी आत्मनिर्भर बनते हुए अपने और अपनी परिवार को इस बीमारी से बचाकर रखने की जरूरत है। इस मौके पर शशि गिल , गौरव गुप्ता , प्रीतम चौधरी , रवि पूरी , लाडी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here