लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब में चॉकलेट खाने से डेढ़ साल की बच्ची को खून की उल्टियां लग गई। बच्ची लुधियाना की रहने वाली है। बच्ची के लिए चॉकलेट उसी पटियाला शहर से खरीदी गई, जहां कुछ दिन पहले केक खाने पर बर्थडे के दिन लड़की की मौत हो गई थी।इसका पता चलते ही सेहत विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत उस दुकान पर पहुंचे, जहां से चॉकलेट खरीदी गई। जांच में पता चला कि बच्ची को दी गई चॉकलेट एक्सपायरी डेट की थी। उन्होंने यह सब बच्ची को दिया और वह घर लौट गई।लुधियाना पहुंचकर चॉकलेट खाया तो उल्टियां लगीं विक्की ने बताया कि जब वह लुधियाना पहुंची तो घरवालों ने उसे गिफ्ट के तौर पर दी टोकरी खोली। उसमें से बच्ची ने चॉकलेट निकालकर खा लिया। जिसके बाद उसे खून की उल्टियां होने लगीं। पहले परिजनों ने समझा कि कोई सामान्य बात है। मगर, बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई।अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा इनमें से एक चॉकलेट 22 साल की युवती ने भी खाया। उसकी भी तबीयत बिगड़ी। घरवालों को शक हुआ तो वे बच्ची को तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्ची को CMC हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया। जहां बच्ची का इलाज कराया जा रहा है।दुकान में गए तो एक्सपायरी डेट का सामान मिला विक्की ने आगे कहा कि इसका पता चलते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की। स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम के साथ वे तुरंत उस कन्फेक्शनरी शॉप पर गए, जहां से बच्ची के लिए गिफ्ट की टोकरी खरीदी थी। वहां जाकर पता चला कि उन्हें जो चॉकलेट दी गई थी, वह एक्सपायरी डेट की थी। दुकान में और भी सामान पड़ा था।पुलिस और सेहत विभाग ने जांच शुरू की सेहत विभाग की टीम ने दुकान में पड़ा एक्सपायरी डेट का सारा सामान जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस को भी वहां बुला लिया गया। पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए। जिसके बाद अब मामले की जांच की जा रही है। वहीं सेहत विभाग ने एक्सपायरी डेट का सामान बेचने की भी जांच शुरू कर दी है।
Latest article
4 ਕਰੋੜ ਉਸਾਰੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਜੋ ਭੁੱਖਮਰੀ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਜਿਊਣ...
ਉਸਾਰੀ ਕੰਪਨੀਆਂ ਅਤੇ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਘਰਾਣਿਆਂ ਦੇ ਪੱਖ ਵਿੱਚ ਨੀਤੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਲੜਨ ਦੀ ਰਣਨੀਤੀ I
ਰਾਏਕੋਟ, 17 ਅਕਤੂਬਰ ( Jagroop...
ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਡੈਮੋਕਰੈਟਿਕ ਟੀਚਰਜ਼ ਫਰੰਟ ਲੁਧਿਆਣਾ ।
ਸੁਧਾਰ (ਪੱਤਰਕਾਰ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ) :- ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਲੜੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਤਾਰੋ ਫੀਡ ਕਰਨ...
ਪਿੰਡ ਸਹੌਲੀ ‘ਚ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰ ਦੀ ਇਮਾਰਤ ਦਾ ਨਿਉਂਅ ਰੱਖ ਕੀਤੀ ਵਿਕਾਸ...
ਗੁਰੂਸਰ ਸੁਧਾਰ (ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ) :- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਮਗਨਰੇਗਾ ਅਧੀਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰਾਂ...
Weather
Ludhiana
clear sky
17.1
°
C
17.1
°
17.1
°
38 %
3.1kmh
0 %
Sat
38
°
Sun
39
°
Mon
40
°
Tue
38
°
Wed
38
°


























