Site icon Dainik Punjab News

श्री राम कृपा से मोदीजी ने आज सनातन संस्कृति के नये अध्याय का प्रारंभ किया

BEURO : कमलनयन प्रभु श्रीराम, आज अयोध्या धाम में नूतन विग्रह में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ, अपने दिव्य एवं भव्य मंदिर में स्थापित हुए। हनुमान के राम, तुलसीदास के राम, निषादराज के राम, अहिल्या के राम, शबरी के राम, त्यागराज के राम, गाँधी के राम, हम सबके राम, अखिल मानवता के राम! प्रधानमंत्री श्री की कई दशकों की राष्ट्र प्रथम की राजनीतिक

साधना एवं 11 दिनों के शास्त्रोचित यम-नियम के पालन के पश्चात रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का विशाल अनुष्ठान संपन्न हुआ। मोदी जी की यह सफल साधना, उन पर प्रभु श्री राम की कृपा से ही संभव हो सकती है। श्री राम कृपा से मोदीजी ने आज सनातन संस्कृति के नये अध्याय का प्रारंभ किया है, एक नये युग का प्रवर्तन किया है।

श्रीरामचरितमानस में कहा गया है कि जिस पर राम कृपा होती है, उस पर सब की कृपा होती है। श्रीराम कृपा से मोदी जी, भारतवासियों को सुख, समृद्धि और सफलता के शिखर तक ले जायें, ऐसी मेरी मनोकामना है।

Exit mobile version