दैनिक पंजाब न्यूज़ लुधियाना( अनिल कुमार ):- अयोध्या राम मंदिर के निर्माण व भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में लुधियाना के डाबा रोड स्थित हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल से एक विशाल शोभायात्रा 20 जनवरी को निकाली जा रही है। इस सबंधी जानकारी प्रदान करते हुए प्रमुख सेवादार व समाजसेवी निखिल शर्मा ने बताया कि प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण व भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की खुशी पूरे विश्व भर में मनाई जा रही है। जिसके चलते निखिल शर्मा व उनकेसाथियों की ओर से इस खुशी के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा डाबा रोड स्थित हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल से शुरू होकर पूरे इलाके में निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को महायज्ञ व कीर्तन का आयोजन भी करवाया जा रहा है और लंगर भंडारा भी लगाया जाएगा। और निखिल शर्मा ने कहा की प्राण प्रतिष्ठा की ख़ुशी मे घर घर दिए जलाये जायेंगे जैसे इस दौरान निखिल शर्मा के ईलावा समाजसेवी अमन सैनी, पंकज गुप्ता, भरत शर्मा, साहिल पाठक, सरबजीत शर्मा, अमरदीप सिंह, गुरी हांडा व अन्य ने इस शोभायात्रा के कार्ड लोगों में बांटे।
निखिल शर्मा की टीम द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में 20 जनवरी को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी

