जे के बत्ता (चण्डीगढ): नयागांव इलाके के रहने वाले देशराज चौधरी के बेटे कमल चौधरी ने हरियाणा सिविल सर्विसेज में पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद पूरे गांव में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि को परिवार माता जयंती माजरी का आशीर्वाद बता रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देशराज चौधरी हरियाणा ट्रांसपोर्ट में सहायक के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने दफ्तर में अधिकारियों को आते-जाते देख अपने बच्चों को भी इसी पद पर पहुंचाना चाहते थे। उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी उनकी बेटी कामिनी ने भी हरियाणा न्यायिक सेवाओं का की परीक्षा पास कर ली थी लेकिन लेकिन साक्षात्कार में उन्हें सफलता नहीं मिली। वह आजकल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत के साथ आगे की तैयारी कर रही हैं। कमल परिवार में दूसरे नंबर पर है। उसने तमिलनाडु से बीटेक की पढ़ाई की हुई है। पिता के कहने पर उन्होंने दिल्ली स्थित एक निजी संस्थान से सिविल सर्विसेज की तैयारी की थी। पहली बार में ही उन्होंने पूरे हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया है।
इंस्टाग्राम-फेसबुक से रखी दूरी, 12 से 13 घंटे की पढ़ाई… सफलता मुट्ठी में आई।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से एचसीएस (कार्यकारी शाखा) के 156 पदों के लिए कराई गई परीक्षा में 398.75 अंक लेकर टॉप करने वाले कमल चौधरी मुल्लांपुर के गांव जयंती माजरी के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे गांव में गांव में खुशी की लहर है। परिवार का कहना है कि माता जयंती माजरी के आशीर्वाद और बेटे की मेहनत से यह सफलता मिली है। दैनिक पंजाब न्यूज के पत्रकार जे के बत्ता से बातचीत में कमल ने कहा कि तैयारी के दौरान उन्होंने 12 से 13 घंटे की पढ़ाई की। इंस्टाग्राम और फेसबुक से दूर रहे। व्हाट्सएप और टेलीग्राम का इस्तेमाल किया क्योंकि इन पर काफी स्टडी मैटेरीयल आता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में उन्होंने वर्ष 2019 में तैयारी शुरू की थी लेकिन 8-9 माह की तैयारी के बाद लॉकडाउन लग गया और वह घर चले आए। घर पर ही रहकर उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी की। कमल ने बताया कि खुद को फिट रखने के लिए वह रनिंग करते हैं क्योंकि पढ़ाई के साथ सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। पिता हरियाणा परिवहन विभाग में हैं इसलिए उन्होंने इस परीक्षा को चुना। कमल कहते हैं कि शिक्षा के स्तर को सुधारना और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना उनका लक्ष्य है।पिता देशराज चौधरी हरियाणा परिवहन विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत हैं। दफ्तर में अधिकारियों को आते-जाते देख वह भी अपने बच्चों को उच्च पद पर हुंचाना चाहते थे। उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी उनकी बेटी कामिनी ने भी हरियाणा न्यायिक सेवा की परीक्षा पास कर ली थी लेकिन साक्षात्कार में उन्हें सफलता नहीं मिली।
26 जनवरी को हुई परेड में छोटे भाई की टीम ने देश में पाया था तीसरा स्थान
कमल का छोटा भाई अभी ग्रेजुएशन कर रहा है। वह भी इसी साल 26 जनवरी की परेड में नेशनल कैडेट कोर एनसीसी की तरफ से शामिल हुआ था। उसकी टीम को पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल हुआ था। कमल की मां एक ग्रहणी है। कमल की मां संतोष का कहना है कि उनके बेटे को मिली सफलता माता जयंती देवी का आशीर्वाद है। पूरे गांव पर हमेशा ही माता जयंती देवी का आशीर्वाद रहा है। वहीं कमल के पिता ने बताया कि उनके घर पर गांव के लोग बधाई देने के लिए आ रहे हैं। बेटे की सफलता में गांव के सभी लोग एवं उसकी शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा है श। पूरे गांव में मिठाई बांटकर इसकी खुशी मनाई जा रही है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने रविवार को साक्षात्कार खत्म होते ही शाम को ही एचसीएस (कार्यकारी शाखा) के 156 के लिए हुई परीक्षा के अंक जारी कर दिए। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक मिलाकर कमल चौधरी 398.75 अंक लेकर टॉपर रहे हैं। वहीं, छोरियों ने परीक्षा में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। प्रगति रानी ने 398.4 और साक्षी ने 398, नमीता कुमारी 391 और अंजली गर्ग ने 391.2 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कुल 156 पदों के लिए हुई मुख्य परीक्षा में 425 अभ्यर्थी पास हुए थे। आयोग ने 30 जनवरी से साक्षात्कार लेना शुरू किया था। रविवार दोपहर बाद साक्षात्कार खत्म हो और शाम को आयोग ने 423 अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक जारी कर दिए। एचसीएस (कार्यकारी शाखा) के लिए कुल 675 अंकों की परीक्षा थी। लिखित परीक्षा 600 अंकों थी और साक्षात्कार 75 अंक हैं। आयोग द्वारा सभी अभ्यर्थियों के लिखित और साक्षात्कार के अंकों को वेबसाइट पर डाल दिया गया है। इससे अभ्यर्थियों को अंदाजा लग जाएगा कि किसका चयन हो रहा है और कौन चयन सूचि से बाहर हो रहा है। उधर, आयोग इसी सप्ताह अंतिम चयन सूची जारी करेगा। इसके बाद ही एचसीएस समेत अन्य पदों पर अभ्यर्थियों के चयन का पता लग पाएगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव डा. यश गर्ग ने कहा कि इसी सप्ताह चयन सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें कि 2021 में आयोग ने 156 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 09 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया। मुख्य परीक्षा 29 अक्तूबर और 01 नवंबर को हुई थी और जनवरी, 2023 में मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया गया।































