नयागांव के पास गांव बडी करोरां की अवैध कॉलोनी में चला गमाडा का पीला पंजा

 नयागांव के साथ लगते गांव बडी करोरां में अवैध रूप से काटी गई एक कॉलोनी में किए जा रहे अवैध निर्माणों पर वीरवार दोपहर को गमाडा का पीला पंजा चला।

  जे के बत्ता (चण्डीगढ) : नयागांव के साथ लगते गांव बडी करोरां में अवैध रूप से काटी गई एक कॉलोनी में किए जा रहे अवैध निर्माणों पर वीरवार दोपहर को  गमाडा का पीला पंजा चला। ऐक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण ढहा दिए गए, जिनमें मकान, दुकान व प्लाटों की नींव भी शामिल हैं। यह कॉलोनी नयागांव नगर काउंसिल की हद से बाहर गांव गांव करोरां में काटी गई है। मौके पर निर्माण कार्य भी हो रहे थे । पेरीफेरी एक्ट के तहत नगर काउंसिल की हद से बाहर किसी भी तरह का रिहायशी एवं कमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं बनाया जा सकता। यह क्षेत्र गमाडा की हद में आता है  गैर मंजूरशुदा निर्माणों के खिलाफ गमाडा ने हाईकोर्ट के निर्देशों पर मुहिम छेड़ी हुई है। इसी के तहत वीरवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ गमाडा के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीदल मनीष कुमार की अगुआई में कार्रवाई की। करीब 30 सदस्यीय दस्ते में गमाडा के डी टी पी हरप्रीत सिंह, ऐ टी पी गगनदीप , जेई वरूण ,जेई परमिन्द्र सिंह , बिल्डिग कमेटी के सदस्यों के अमले के अलावा ऐक जेसीबी मशीन  व डी एस पी एच एस मान, नयागांव थाना प्रभारी कुलवंत सिंह सहित भारी मात्रा मे महिला तथा पुलिस फोर्स भी मौजूद थी । मोके पर फायर ब्रिगेड का दस्ता व  अवैध निर्माणों के खिलाफ गमाडा की यह रूटीन कार्रवाई नायब तहसीलदार मनीष कुमार  के अनुसार इस  एरिया में गैर निकाय क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ गमाडा की यह रूटीन कार्रवाई है।  गांव बडी करोरां  निकाय क्षेत्र से बाहर है और वहां अवैध रूप से कॉलोनी काटकर

निर्माण किए जा रहे थे। करीब ऐक दर्जन अवैध निर्माण ढहा दिए गए। इनमें आधा दर्जन मकान व दुकानों के अलावा दो दर्जन से अधिक प्लाटों की चारदीवारी व नींव भी शामिल हैं। आगे भी जारी रहेगी मनीष कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ डिमोलिशन ड्राइव आगे भी जारी रहेगी। डी टी पी हरप्रीत सिंह व ऐ टी पी गगनदीप के अनुसार पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट के निर्देशों के चलते अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई से पहले उनके मालिकों को नोटिस देना भी जरूरी नहीं है। वहीं पर ऐक गरीब परिवार के परवेश कुमार का जब घर तोडने के लिये गमाडा का दस्ता आगे बढा तो परवेश कुमार व उसका परिवार घर के गेट के आगे लेट गया तथा सभी रोने लगे कि उन्होने 17 लाख का कर्जा ले कर घर बनाया है । परन्तु गमाडा की टीम का कहना था कि उनको तो पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश है जिस पर हम यह कार्यवाही कर रहे है । तब पुलिस फोर्स ने बडे प्यार से परवेश कुमार को समझा कर वहां से हटाया तथा पीला पंजा चला कर उसका घर पीछे से तौड दिया ।वहां उन घरो मे रहने वाले वासी ऐकत्र हो गये । मकानो को ना तौडने के लिये गिडगिडाते रहे लोग उन्होने कहा  कि  जेसीबी से हमारे घर मत गिराओ । उसके बाद वहां पार्षद गुरबचन सिंह, पार्षदहरमेश नटटू ,वरिन्द्र यादव ,मंजीत मान,राजेश सचदेवा,हंस राज हंसा,व अन्य गणमान्य लोग पहुंचे तथा गमाडा की टीम को बताया कि यह सारे गांवो के नगर काउंसिल नयागांव मे मिलाने के प्रस्ताव पास हो चुके है तथा सिर्फ नोटिफिकेशन होना शेष है । परन्तु अभी उच्चतम न्यायलाय द्वारा को स्टेटस लगा हुआ है ,इस लिये आप अभी यह तोड-फोड की कार्यवाही रोक दो । परन्तु गमाडा की टीम अपनी कार्यवाही  करके ही लौट गई ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here