प्रणाम इंडिया फाउंडेशन ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लड़कियों को किया सम्मानित। 

राजेश कुमार (चण्डीगढ) : प्रणाम इंडिया फाउंडेशन ने गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत प्राइमरी स्कूल  की छात्राओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। इस मौक़े पर प्रणाम इंडिया फाउंडेशन की फाउंडर ,समाज सेविका व मश्हूर मॉडल शालू गुप्ता ने लड़कियों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी और बताया कि देश में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को लड़कियों के प्रति फैली गलत अवधारणाओं के प्रति जागरूक किया जाता है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे की शुरुआत 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के जरिए की गई थी ताकी लोगों को बच्चियों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस समारोह में पतंजलि की तरफ़ से श्रीमती पायल ने सभी बच्चों को योगा का महत्व बताया और योगा भी सिखाया। इस मौक़े पर स्कूल के प्रिंसिपल श्री जितेंद्र और सभी टीचर भी उपस्थित थे। स्कूल द्वारा चुनी गई 10 छात्राओं को प्रणाम इंडिया फाउंडेशन और प्रिंसिपल ने मेडल से सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here