Site icon Dainik Punjab News

माता सिंघा देवी के भव्य सालाना  मेले का आज दुसरा व आखिरी दिन ।

  मलिक संजीव (नयागांव) : पुर्व पाषर्द कृष्ण बिल्ला तथा नम्बरदार सतपाल ने बताया कि हर साल  माघ माह के अष्ठमी के दिन हर साल माता सिंघा देवी का इस बार 2 दिवसिय मेला लगेगा । गांव नाडा के पास स्थित इस क्षेत्र का मशहूर तथा लोगों की मन्नत पूरी करने वाली माता श्री माता सिंघा देवी का प्राचीन मन्दिर है , जिसकी इस क्षेत्र के लोगो मे बहुत मान्यता है। मेले का आज  दुसरा व आखिरी दिन ।  इस मेले मे पहले दिन सुबह 7 बजे हवन के बाद सारा दिन माता की भेंटे के साथ शुरूआत हुई    और  आज दुसरे तथा आखिरी दिन में  माता की चौंकी में भजन गायक  माता का गुणगाण करेंगे । फिर दोपहर  को  मशहूर पहलवानो  अजय गुर्जर व प्रदीप जीरकपुर वालों की पहली झण्डी की कुश्ती का जलवा दिखायेंगे जिसमें पुर्व पार्षद कृष्ण बिल्ला तथा नम्बरदार सतपाल  द्वारा पहली झंडी की कुश्ती के विजेता को ऐक लाख का नगद इनाम दिया जायेगा । शेष पंजाब,हरियाणा,राजस्थान,दिल्ली व चण्डीगढ के पहलवानों की कुश्तियो दंगल का आदी का अयोजन किया जायेगा । जिसमे  जितने वाले पहलवान को बहुत अच्छे नगद ईनाम   दिये जायेंगे । हर साल माता के  मेले मे भारी संख्या मे लगे झूलो का भी लोगो मे क्रेज है।  इस मेले की तैयारी के गांव नाडा के मंदिर कमेटी  पदाधिकारी , सदस्य , युवक तथा गांव नाडा के गांव वासी , समाज सेवक,गांव सिंघा देवी के वासीयों  सभी मिलकर  मैदान को साफ तथा समतल करने के लिये काम कर रहे है। मन्दिर कमेटी के चेयरमैन जगीर राम,  प्रधान करतार सिंह ,जोगिन्द्र , खजांची नीटू बंसल , सचिव बावा राम ,लाली  कटारिया ,हेत राम, अंग्रेज सिंह ,लक्की, बल्ली, मनू ,रणजीत ,सुरिन्द्र ,रवी, छींदा,रवी गोरसी,तथा भाग सिंह ने  बताया कि इस  माता श्री सिंघा देवी के मेले के लिये क्षेत्र के श्रध्दालुओ मे बहुत उत्साह है । इस मेले मे तरह तरह के मनोरंजन ,खिलोनो तथा मिठाइयों की दुकाने सजी हुई है ।

Exit mobile version