रविन्द्र भाटिया (नयागांव) : गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन और जय हो फाउंडेशन की और कल्चर प्रोग्राम करवाया गया। जिसमे एसोसिएशन के प्रधान श्री छोटे लाल तिवारी ने तिरंगा झंडा फहराया । उसके बाद इस मोके पर बच्चो ने देश प्रेमी गीत, नृत्य कर के देश के प्रति अपना प्यार दिखाया। इस मौके पर बच्चो को मेडल, कॉपी, पेंसिल सेट, चॉकलेट, टाफी दिए गए, इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान श्री छोटे लाल तिवारी ,चेयरमैन अनिल कुमार, उप प्रधान अवध राज कोहली, सेक्ट्री डॉक्टर सहदेव पाल, कैशियर गायत्री देवी, राम भवन, मुंशी लाल और एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहे ।
उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन और जय हो फाउंडेशन ने 74वें गणतंत्र दिवस पर कल्चर प्रोग्राम करवाया ।

