Site icon Dainik Punjab News

आज 26 जनवरी पर पीसमेकर्स फाउंडेशन की तरफ से सिंघा देवी कॉलोनी में तिरंगा फहराया गया और देश की शांति और तरक्की के लिए प्रार्थना की गई।

राजेश कुमार (चण्डीगढ) : तिरंगा फहराने की रस्म फाउंडेशन के  प्रधान श्री रॉबर्ट खोसला ,श्री केवल  मसीह  और सैमुअल मसीह के द्वारा की गई। 

इस मौके पर श्री रॉबर्ट खोसला ने बताया कि हमारा देश गणतंत्र है और हमारे देश का संविधान और कानून हमारे देश को मजबूत करता है और हमारे देश के लोगों को मजबूत करता है इसलिए हम सब लोग अपने देश को मजबूत करने के लिए देश के कानून की और संविधान की पालना करने पर तत्पर है और अपने देश क  मजबूत करने के लिए तत्पर है।

इस मौके पर पीसमेकर्स फाउंडेशन की सेक्रेटरी यासमीन खोसला, आशीष कुमार, महबूब मसीह, अंग्रेज सिंह, सोनिया, अमित कुमार, मदनलाल,  आशा , प्रिया, भूरी, सीमा, रितु,  रिया,  नीरज कुमार आदि लोग हाजिर थे।

Exit mobile version