Site icon Dainik Punjab News

  श्री राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित – पंजाब के लोगों ने उम्मीद से ज्यादा जवाब दिया – परमिंदर कौर।

          जे के बत्ता (चण्डीगढ) : कुल हिंद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड पार्टी ममलिया की प्रभारी बीबी परमिंदर कौर और नयागांव से सरर्गम  कांग्रेस नेता बीबी परमिंदर कौर पंजाब में भारत जोडो यात्रा में पहुंचीं और यात्रा में शामिल हुईं और यात्रा के बाद मीडिया और लोगों से बातचीत की  तथा  कहा कि पूरे देश में महान शहीद परिवार के उत्तराधिकारी और इस देश की राजनीति को तीन प्रधानमंत्री देने वाले परिवार और लोकसभा के सदस्य श्री राहुल गांधी ने 3600 किमी से अधिक की पैदल यात्रा करके अपनी क्षमता को साबित किया  है। इस देश के हर समुदाय के लोगो के  हितों की आवाज उठाई  इसमें वो सफल हुए, चाहे लोकसभा की गलती हो, चाहे सड़क पर चलते हों, हर जगह उन्होंने

बीबी परमिंदर कौर और राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा में

आम जनता की आवाज उठाई. बीबी परमिंदर कौर ने कहा कि 11 जनवरी से आज यात्रा समाप्त होने तक वह लगातार अपने वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी के साथ व अपने साथियों सहित अलग-अलग शहरों और गांवों में पहुंची , जहां पंजाब के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को उम्मीद से ज्यादा सहयोग दिया । सबसे बड़ी बात यह प्राप्त हुआ है कि सारे पंजाब की कांग्रेस के नेतृत्व ने हाथ मिलाया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में भारत जोडो यात्रा का पंजाब  का सफल आयोजन किया, प्रत्येक संसद सदस्य और विधान सभा के सदस्य ने अपने साथियों के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इस यात्रा ने पंजाब के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में पंजाब विधान सभा चुनाव के बाद के मोहभंग को एक नई प्रेरणा दी है और कांग्रेस पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी और जीत भी भारी मतो से हांसिल  करेगी ।  कुल मिला कर  श्री राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा ऐक सफलता का स्तंभ साबित हुआ है ।

Exit mobile version