Site icon Dainik Punjab News

माजरी पुलिस ने 1800 नशीली गोलियों के साथ तस्कर पकडा ।

जे के बत्ता चण्डीगढ

     जिला मोहाली के ऐस ऐस पी डाक्टर संदीप गर्ग  के  द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तेजी पकडने पर  गांव माजरी के  थाना प्रभारी  योगेश कुमार  को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग नशीली दवाईयो को ले कर इधर से जाते है । माजरी थाना प्रभारी योगेश कुमार  ने अपनी    पुलिस टीम के साथ गांव कादी माजरा के बस स्टैंड पर नाका बंदी की हुई थी । स्कूटी सवार नशा तस्कर मंदीप सिंह वासी गांव पीप्पल माजरा ,रोपड को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से प्रतिबंधित 1800 नशीली गोलियां मार्का लेमोटिल  मिली ।  उस तस्कर को स्कूटी सहित गिरफतार करके उस पर ऐन डी पी ऐस ऐक्ट 22-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है उसे मानयोग अदालत में पेश किया गया वहां से उसका दो  दिन के रिमांड  मिला माजरी थाना प्रभारी योगेश कुमार  के अनुसार उससे और तफतीश करनी है तथा उसके बाद उसको न्यायिक हिरासत मे भेज दिया जायेगा

Exit mobile version