Site icon Dainik Punjab News

  माँ परमजीत कौर ने विलाप करते हुऐ कहा कि मेरा बेटा चढा नशे की भेंट – ओवर डोज नशे से युवक ने गवांई जान ।

    चिरंजीव राजू वर्मा (नयागांव) :  गांव मियांपुर चंगर में स्व जरनेल सिंह की पत्नी परमजीत कौर  ने रोते और विलाप करते हुऐ चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि मेरा ऐक ही सहारा था जिसकी नशे ने जान ले ली । बहादुर सिंह पुत्र स्व जरनेल सिंह लगभग 20 साल का युवक जिसकी माँ ने राते हुऐ चिल्ला रही थे कि उसके सहारे को नशा खा गया । उसकी माँ परमजीत कौर ने बताया कि उसके पति जरनैल की बहुत समय पहले ही मृत्यू हो चुकी थी । उसके तीन बेटे थे जिसमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी । अब यह ही मेरा ऐक सहारा थे जिसे पता नही कैसे नशे की लत लग गई थी । यह अब घर से चार-चार दिन बाहर रहने लग गया था । अब भी 14 तारीख से घर नही अया तो वह अपने पडोसियो के साथ उसे ढूंडते हुऐ खेतों में चक्कर लगा रही थी तो उसे ऐक खाली टूटे हुऐ कमरे पडा दिख जब पास गई तो देखा कि मृत था । तब लोगो मुझे बोला कि इसे छूना नही पुलिस को सूचना दो । तब किसी ने माजरी थाने में सुचित किया – तब वहां से माजरी के थाना प्रभारी योगेश कुमार ने  मोके पर अपनी पुजिस टीम को भेजा । जब पुलिस ने उसकी जाँच की तो उसकी मृत युवक की माँ ने बताया कि यह युवक चार दिनो से घर से गायब था । आज यह इस पुराने से कमरे  में ऐक युवक का शव पडा था । जिसकी उसेके माँ के ब्यानो पर 174 की कार्यवाही करके उसके शव को खरड के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है तथा शुक्रवार को उसका पोस्टर्माटम करवा कर परिजनो के हवाले कर दिया जायेगा ।

Exit mobile version