नगर काउंसिल नयागांव की प्रधान सहित छै आकाली पार्षदों समेत कई दलों के नेता भाजपा में शामिल,  भाजपामय हो रहा धीरे-धीरे पूरा देश- फतेह जंग बाजवा ।

     जे के बत्ता (चण्डीगढ) : भाजपा के सिनियर नेता फतेह जंग बाजवा,भाजपा प्रभारी केवल सिंह ढिल्लों,उप प्रधान पंजाब भजपा की बीबी लखविन्द्र कौर गर्चा,भाजपा जिला मोहाली के प्रधान संजीव वशिष्ट , कैशियर सुखविन्द्र सिंह गोल्डी,एन के वर्मा व अन्य भाजपा के नेता नयागांव के भगत सिंह चौंक स्थित अकाली दल के जिला मोहाली के उप प्रधान गुरध्यान सिंह के दफतर पहुंचे वहां अकाली दल की नगर काउंसिल प्रधान बलविन्द्र कौर सहित लगभग 150 सदस्य मोजूद थे । प्रधान बलविन्द्र कौर व छै अकाली दल के पार्षदो जिसमें पार्षद बिनोद बिंदोलियां,पार्षद मंसा राम,पार्षद सुनेहरी देवी, पार्षद पुजा देवी का पति संय संजू ,पार्षद जसविन्द्र कौर नागरा का पति रिंकू नागरा ,पार्षद अमनदीप कौर,पुर्व सरपंच सुरजीत सिंह,बडी

करोर की सरपंच प्रदीप कौर,पुर्व सरपंच केसर सिंह,पंच लाभ सिंह,राजविन्द्र सिंह राजू,माइकल सैणी,संजय कुमार संजू,जीत भुम्बला सहित सभी ने आज भाजपा के दामन थामा। फतेह जंग बाजवा ,बीबी लखविन्द्र कौर गर्चा तथा केवल सिंह ढिल्लों  ने दावा किया कि बड़ी संख्या मे अकाली दल  के नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने बाद अब लगभग  200 अन्य पार्टीयो  के नामों की सूची पार्टी के पास है। जिन्हे जल्द उन्हें भी पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। उन्होने ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस क्षेत्र में भाजपा ने अन्य दलों  के कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अकाली दल के जिला उप प्रधान गुरध्यान सिंह जो अभी अभी भाजपा में शामिल हुऐ है ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं से प्रभावित होकर पूरा देश भाजपामय हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here