हिया गुप्ता ने ताईक्वानडो  चैंपियनशिप में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते। 

        जे के बत्ता (चण्डीगढ) :  7th ऑनीक्स ताईक्वान्दो चैंपियनशिप का आयोजन नॉर्थ्रिज स्कूल सेक्टर 46 चंडीगढ़ में हुआ जिसमें लिटिल फ़्लॉवर कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हिया गुप्ता ने स्पीड किकिंग में गोल्ड पदक, बोर्ड ब्रेकिंग में रजत पदक और क्योरूगी की अंडर 44 किलो ग्राम केटेगरी में रजत पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑनीक्स ताईक्वण्डो अकैडमी ने किया था। हिया गुप्ता ने इस से पहले भी कई ताईक्वण्डो प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल किए है। हिया गुप्ता के कोच रोहित कुमार ने बताया की हिया बहुत अच्छा खेल रही है और उसका लक्ष्य नेशनल और इंटरनेशनल में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here