जे के बत्ता (चण्डीगढ) : खुफिया एजेंसियों ने एक बार फिर पंजाब में आतंकी हमले को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन पंजाब में पुलिस पर नए साल पर खौफनाक साजिश की जा रही है ,जिस पर पाकिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा में लगे जवान अब ज्यादा मुस्तैदी से गश्त कर रहे हैं. सुरक्षा के ये इंतजाम यूं ही नहीं हैं. दरअस… पंजाब में सभी पुलिस स्टेशनो की सुरक्षा की जा रही है जिसके लिये नयागांव पुलिस थाने की भर हर तरफ सी सी टी वी कैमारे लगाये गये है । जो कि पहले भी थे परन्तु जो सी सी टी वी कैमरे खाराब थे उनको थाना प्रभारी कुलवंत सिंह द्वारा सही करवाया गया है । अब नयागांव थाने का गेट को वैल्डिंग करके सही किया गया है तथा गेट के निचे जो जगह खाली थी उस पर भी मोटे लोहे के ऐंगल लगवा कर वैल्डिंग करवा दिया गया है । गेट के उपर कंटीली तार को सही तरह से जाल बना कर लगा दिया है तथा छत पर से गेट तक जाल लगवाया जा रहा है ताकि अगर को शरारती तत्व कुछ थाने की तरफ फेंके तो पह अंदर ना गिरे । थाना प्रभारी कुलवंत सिंह द्वारा नयागांव थाने की सुरक्षा हेतू सारे पुखता प्रबंध करवा रहे है ।
सभी पुलिस स्टेशनों को सुरक्षा के तहत कांटे वाली तारो और जाल से किया जा रहा कवर ।

