Site icon Dainik Punjab News

 यातायात नियमो का उल्घंन करने वालो तथा बुलेट के पटाके बजाने वालों के नाके पर 3 लोगो के काटे चालान।

      रविन्द्र भाटिया (नयागांव ) : स्थानिय बाजारो व गलीयो मे अंधा-धुंध वाहन चलाने व यातायात नियमो का उल्घंन करने वालो 3 लोगो के चालान काटे जिनमे  अधिक तर प्रवासी  मजदूर है जो बिना दस्तावेजो के वाहन ले कर तथा तीन-तीन या चार-चार बैठ कर तेज रफतार मे वाहन चलाते है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह के र्निदेशानुसार अनुसार जो बिना दस्तावेज या यातायात के नियमो को अनदेखी करके वाहन चलायेंगे उन्हे बख्शा नही जायेगा । सरदार भगत सिंह चौंक , नाडा पुल व शिवालिक विहार के पास करोरा रोड पर लगे पुलिस नाके पर यातायात पुलिस ने मनचलो के  चालान काटे । जिसमें अधिकतर  बुलेट मोटर साईकल पर पटाके आदी भी चलाते है । नया साल मे भी अब तक बहुत से चालान किये जा चुके है तथा ऐक वाहन को  इम्पाउंड भी किया गया है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह की लोगो से अपील है कि अपने वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करें ,जिसमें आपकी ही सुरक्षा है । इस मोके पर यातायत पुलिस के ऐ एस आई अशोक कुमार , हवलदार प्यारा सिंह तथा मार्शल अमन शर्मा   द्वारा नियमो की अनदेखी करने वालो के चालान काटते हुऐ तथा लोगो से कहा कि नियमो का अनदेखी न करे सुरक्षा के हित मे ही वाहन चलायें ।

Exit mobile version