जे के बत्ता (चण्डीगढ) आज पंजाब कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के भाई नवदीप सिंह गोल्डी ने गुरुपर्व के अवसर पर नयागांव के कंडी क्षेत्र के गांव मसोल का दौरा किया। मसोल के गुरुद्वारा साहिब में शीश निवाया एवम लंगर ग्रहण किया । इसके बाद गांव निवासियों से आने वाली समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया।इस मौके पर नवदीप सिंह गोल्डी के साथ हजूरा सिंह बबला आम आदमी पार्टी के जिला ज्वाइंट सेक्रेटरी मोहाली एवम प्रमोद कपूर ,तरलोचन सिंह ,महेश कुमार ,सुखी बगिंडी ,देव सिंह गांव टांडा ,हरप्रीत सिंह गांव मसोल की पंचायत के सभी सदस्य हाजिर थे ।इसी मौके पर आम आदमी पार्टी की टीम ने पंजाब कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा भेजी गई बच्चों को खेल किट बांटी गई ।
पंजाब कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के भाई नवदीप सिंह गोल्डी ने गांव मसोल का किया दौरा- बच्चों को खेल किट बांटी ।

