Site icon Dainik Punjab News

नयागांव  में संदिग्ध को 24 . 90 ग्राम नशीले पादार्थ  सहित ऐक व्यक्ति को धर दबोचा  ।

       जे के बत्ता (चण्डीगढ)  पंजाब मे मुख्य मंत्री  भगवंत सिंह मान द्वारा ड्रग्स के तरस्करो पर नकेल डालने तथा पंजाब मे नशा रोकने के  प्रण के लिये डाक्टर संदीप गर्ग ऐस ऐस पी मोहाली द्वारा नशा विरोधी अभियान को और तेज कर दिया गया है जिस कारण पर डी एस पी सिटी-1  के र्निदेशों पर नयागांव के  थाना प्रभारी कुलवंत सिंह  द्वारा अपनी टीम के साथ जगह-जगह नाके लगाये जाते है तथा लगातार नशीले पदार्थ भारी मात्रा मे पकडे जा रहे है । रोजमर्रा की तरह  थाना प्रभारी कुलवंत सिंह द्वारा अपनी टीम के ऐ एस आई रधबीर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ गांव बडी करोरां की सडक पर  नाका लगाया हुआ था ,जिसको देख कर ऐक व्यक्ति जो कि पैदल ही  उनकी तरफ आ रहा था परन्तु पुलिस टीम को देख कर वापिस भागने लगा तो पुलिस टीम के सदस्य ने भाग कर उसे पकड लिया जिसके बाद  जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास से ऐक नशीले पादार्थ का पेकेट मिला । जब उसका वजन किया गया तो नशीले पदार्थ का वजन 24 . 90 ग्राम  था जो बरामद किया गया  । उस व्यक्ति की पहचान राहुल उर्फ बॉक्सर पुत्र स्व बलवंत सिंह नजदीक खेडा मंदिर नयागाव का रहने वाले के रूप में हुई । पुलिस ने एफआईआर-107  के एनडीपीएस ऐक्ट के 62-61-85 के अधीन मामला दर्ज कर  गिरफतार करके इसे कोर्ट मे पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया ।  नयागांव के थाना प्रभारी कुलवंत सिंह  ने बताया कि शेष अन्य ड्रग तस्करो की तालाश जारी है ,जिन्हे  जल्द पकडा जायेगा । किसी भी  नशा बेचने वालो को बख्शा नही जायेगा ।

Exit mobile version