जे के बत्ता (चण्डीगढ) जिला यातायात पुलिस द्वारा धुंध में सडक सुरक्षा के लिये नयागांव थाना प्रभारी कुलवंत सिंह के निर्देशो पर रिफलैक्टर लगाने का कार्य किया शुरू । जिसके अंर्तगत नयागांव यातायात पुलिस के ऐ एस आई अशोक कुमार तथा मार्शल अमन शर्मा ने रेहडियों तथा अन्य वाहनो पर रिफलैक्टर लगाये तथा उन रेहडियों वालों को यातायात नियमो की जानकारी देते हुऐ उनको जागरूक किया गया । यातायात पुलिस इंर्चाज अशोक कुमार ने उनको यातायात नियमो का सदैव पालन करने को कहा ताकि कोई र्दुघटना ना घटें । उन्होने बताया कि धुंध के कारण वाहनो के पिछे रिफलैक्टर ना होने कारण हादसे हो जाते है लेकिन यदि किसी भी वाहन मे रिफलैक्टर लगे हो तो कीमती जानें बचाई जा सकती है । उन्होने रेहडियाें ,रेहडों तथा अन्य वाहनो पर रिफलैक्टर लगाते हुऐ कहा कि इसका उध्देश्य धुंध में रात के समय होने वाले हादसों को रोकना जरूरी है ।
स्थानिय यातायात पुलिस ने रेहडियों पर रिफलैक्टर लगा कर किया जागरूक ।

