Site icon Dainik Punjab News

नयागांव के क्रिस्ट दी किंग चर्च मे क्रिसमिस का पर्व बडे उत्साह से मनाया गया ।

जे के बत्ता (चण्डीगढ) आज क्राइस्ट दा किंग चर्च नयागांव मे प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के संबंध में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जिस मे चर्च की कवायर टीम ने निहायत ही खुबसूरत आवाज मे क्रिसमिस कैरलस गाऐ और प्रभू यीशु मसीह की महिमा की। इस समय चर्च के लोगों ने नयागांव और चंडीगढ़ शहर के लिए विशेष शंाति की प्रार्थना की। इस अवसर पर मसीह भाईचारे को संबोधित करते हुए चर्च के प्रधान लॉरेंस मलिक ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस को लेकर चर्च के लोगों में काफी उत्साह है।  यह दिन सभी मानव जाति के लिए क्षमा और पापों से मुक्ति लेकर आता है ।  यह दिन हमें हमेशा  शांति और सदभावना का संदेश देता है। हम सब आपस मे मिलजुल कर रहें सारे भारत में शांती और अपने शहर के बेहतर भविष्य की कामना करें। इस अवसर पर पास्टर जेकब भट्टी ने सब को क्रिसमस की बदाई दी और इस अवसर पर विजय राजेश ऐल्फ़्रेड , राजेश,राजन,दिपक कश्यप,साहिल गिल,प्रमोद सैम्यूअल ग़िल साहिल भट्टी साहिल गिल सहित बहुत से मसीह भाईचारे के लोग व अन्य हज़ार रहे ।

Exit mobile version