शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशन तले कांसल स्कूल में इंस्पायर मीट करवाई गई ।

रविन्द्र भाटिया (नयागांव)  शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशन में सरकारी एलिमेंटरी स्मार्ट स्कूल कांसल में इंस्पायर मीट (अभिभावक शिक्षक बैठक) कराई गई। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के प्रचार-प्रसार और सहयोग की बदौलत इस मीट को भी लोगों ने खूब सराहा। स्कूल प्रमुख एन.डी. तिवाड़ी ने बताया कि अभिभावक सुबह साढ़े नौ बजे  ही स्कूल पहुँचने शुरू हो गए थे.स्कूल स्टाफ ने उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया और

शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूल में हो रहे शैक्षिक कार्यों की जानकारी लोगों से साझा की.अभिभावकों ने शिक्षकों के साथ चर्चा की और उन्होंने टीएलएम, मिट्टी के खिलौने, सुंदर लेखन नमूने, प्रोजेक्टर काम और बच्चों द्वारा खेल के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों को रोज़ाना स्कूल भेजने का वायदा किया।वार्ड एमसी श्रीमती तरनजीत कौर जी ने अभिभावकों को सरकारी स्कूल से जुड़ने  और अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्कूली बच्चों ने शहादत दिवस से जुड़ी कविताओं से सभी को रूबरू करवाया ।मिडल प्रभारी गुरविंदर सिंह ने छोटे-बड़े साहिबजादों के ऐतिहासिक बलिदान की जानकारी दी। इस मौक़े पे जसवंत सिंह, अनामिका तुली, गुरप्रीत कौर, रमनजीत कौर, मैडम कविता, अमनदीप कौर, मैडम रीना, धीरज कुमार, मैडम रीतू,अजय कुमार, सोनिया सिंह, इशिका , सतानिश सुरीन स्कूल कमेटी एवम् नगरवासी बड़ी गिनती में शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here