Site icon Dainik Punjab News

फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल – नयागांव नगर काउंसिल  अध्यक्ष व एक अकाली नेता के बेटे के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

जे के बत्ता (चण्डीगढ) नयागांव नगर काउंसिल की अध्यक्ष बलविंदर कौर और अकाली नेता गुरधियन सिंह मंड के बेटे नयागांव पुलिस ने परमिंदर सिंह उर्फ मिठू के खिलाफ किसी विवाह समारोह गोली चलाने  का मामला दर्ज किया है। नयागांव पुलिस को प्राप्त वायरल वीडियो किसी ने भेजा, जांच में पता चला कि गोली चलाने वाला युवक नयागांव के शिवालिक विहार निवासी गुरध्यान सिंह का पुत्र परमिंदर सिंह मिठू है । जो कुछ अन्य युवकों के साथ डीजे पर डांस कर रहा है और अपनी पिस्टल से फायरिंग कर रहा है । अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये गोलियां कहां चलाई जा रही हैं। पता चला है कि ये वीडियो कुछ दिन पहले का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 

पुलिस ने इलाके में इसकी जांच की तो पता चला कि गोली चलाने वाला युवक नयागांव नगर काउंसिल  का बेटा है. नयागांव पुलिस ने 23 दिसंबर 2022 को आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25 (9), 27 और आर्म्स एक्ट की धारा 336 के तहत शिकायत दर्ज की है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसके साथ डांस करने वाले और कौन लोग हैं? अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये गोलियां कहां चलाई जा रही हैं। पता चला है कि ये वीडियो कुछ दिन पहले का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने इलाके में छानबीन की तो पता चला कि गोली चलाने वाला एक अन्य युवक भी है।

नयागांव नगर काउंसिल की प्रधान बीबी बलविन्द्र कौर के पति और समाज सेवक गुरध्यान सिंह का कहना है कि यह विडियो बहुत पुरानी है । परन्तु यह सब राजनैतिक साजिश के तहत वायरल की गई है क्योकि मेरी पत्नी बलविन्द्र कौर  नयागांव नगर काउंसिल की प्रधान  है तथा  विरोधी पार्षद उनको प्रधानगी से उतारने का प्रयत्न कर रहे है । जिस कारण वह गंदे हथकण्डे चल रहे है ।उन्होने राजनैतिक साजिश करके यह पुरानी विडियो वायरल की गई है सिर्फ मेरी पत्नी व मेरे परिवार को बदनाम करने के लिये ।

Exit mobile version