Site icon Dainik Punjab News

नयागांव की ऐक सीमेंट की दुकान से मात्र 18 मिनट में ही उड़ाए 11 लाख 70 हजार ।

रविन्द्र भाटिया नयागांव

आदर्श कॉलोनी में गोयल  सीमेंट की दुकान में रखे 11लाख 70 हजार रुपये एक चोर 18 मिनट में ले गया। दुकान के मालिक प्रवीन गोयल ने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन मेटेरियल का काम भी करता है ।  नयागांव पुुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो कि उसके स्टोर में लगा हुआ है । इसमें दिख रहा है कि आरोपी ने अपना चेहरा शॉल से ढका हुआ है। शिकायतकर्ता प्रवीण गोयल ने पुलिस को बताया कि उसने भट्ठे वाले की पेमेंट करनी थी। इसके लिए उसने 16 दिसंबर को उसने किसी से 10 लाख रुपये लेने थे उसने वह 10 लाख रुपये भी अपनी  दुकान की एक अलमारी में रख दिए थे । जबकि मालिक का घर भी उसके स्टोर के साथ में ही है। जब शाम को सारे कर्मचारी काम खत्म कर चले गए और वह भी दुकान बंद कर के किसी काम से मुल्लांपुर की तरफ चला गया। दुसरे दिन सुबह जब प्रवीण ने दुकान खोली तो देखा कि गल्ल टुटा हुआ है । फिर जब सब कुछ चैक किया तो वह हक्क् बक्क् रह गया । उसके 11लाख 70 हजार युपये चोरी हो चुके थे  जब सीसीटीवी कैमरा देखा उसमें देखा कि रात को करीब पौने ग्यारह बजे एक युवक दुकान में घुसा। उसने आते ही पहले गल्ला तोड़ा और उसमें रखे 30 हजार रुपये चुरा लिए। इसके बाद उसने आसपास के दराजों की तलाशी ली फिर वह अलमारी की तरफ गया और उसे तोड़ डाला। उसे जब 11 लाख 40 हजार रुपये मिले थैले मे पडे थे तो वहां उन्हें उठाकर 18 मिनट बाद रात के 11.03 बजे वहां से चला गया।  मात्र 18 मिनट में ही उड़ाए 11 लाख 70 हजार चोरी हो गये 

Exit mobile version