चण्डीगढ (जे के बत्ता ) दशमेश नगर वासी के लोग मिले तथा बताया कि उनके घरों में पीने के गंदे पानी की सप्लाई हो रही । वहां के लोगो ने बताया कि पिछले दो महिने से हमारे घरो मे गंदे पानी की सप्लाई हो रही है जो बिलकुल पीने के लायक नही है । गंदे किडे व बदबूदार गंदे साबुन के झाग वाले पानी की सप्लाई के कारण घरो मे कपडो की धुलाई भी नही कर सकते है क्योकि पानी मे किडे है तथा पानी से गंदी बदबू भी आती है । ऐसे गंदे बदबू वाले पानी से नहा भी नही सकते । लोगो का कहना है कि हमें कारोना ,डेंगू ,चिकनगुनिया या मलेरिया जैसी भयानक बिमारी से मरने का डर नही लगता परन्तु ऐसे गंदे पानी को पी कर मरने से डर लगता है । दशमेश नगर में लगभग 15 दिनो से गंदे पानी की सप्लाई चल रही है । जिस पर दशमेश नगर के मंदिर के पास के सभी घरो मे बरसाती गंदे पानी का सप्लाई लगभग कई दिनो से आ रही है जिसकी स्थानिय वार्ड के लोगो द्वारा विभाग के जे ई सतपाल सिंह को शिकायत भ दी गई । दशमेश नगर वासीयो का कहना है कि हो सकता है कि पीने के पानी की पाईप लीक हो रही है । पानी के विभाग ने के कर्मचारियो द्वारा उस तरफ ध्यान ही नही दिया जाता । पीने के पानी के साथ गंदा बदबूदार पानी भर जाता है तथा जिस कारण पानी की सप्लाई मे मिलकर घरो मे आ रहा है जिससे हमे वह गंदा बदबूदार पानी पीने को मजबूर होना पड रहा है । हमे पीने के लिये पानी प्राईवेट टैंकरो द्वारा मंगवा कर उपयोग मे लाते है । महिलाओ का कहना है कि हमारे घर के सदस्यो को मिटी , बदबू तथा झाग वाला गंदे पानी के साथ नहाने से ऐलर्जी हो गई है। न तो इस पानी से कपडो की धुलाई कर सकते है न बर्तन को इससे साफ कर सकते है । सतिन्द्र शर्मा ,रुजू शर्मा,दीपा,सीमा,मंजू,सरिता,मीरा सिंह ,पूजा,तारा देवी,बींदू,पुष्पा,बिमला,शिल्पा,रिता ,नीना और चंचल आदी ने जन स्वास्थ्य विभाग के ऐसडीओ तथा जेई सतपाल सिंह से अपील की है कि जल्द ही इस पानी के टूटे हुऐ पानी के पाईप को बदला जाये ताकि गंदे पानी की मिलावट पीने वाले पानी के साथ मिलावट न हो तथा उसकी जगह शुध्द पानी की सप्लाई चालू कर दी जायें। जिससे लगभग 1000 से अधिक घर प्रभावित हुऐ । अब यह हाल है कि दशमेश नगर के वासीयो को 15 दिनो से पानी के प्राईवेट टैंकरो से पानी खरीदना पड रहा है जो 350 से 450 रूपये तक अतिरिक्त वजन उपभोक्ता पर पड रहा है। दशमेश नगर वासीयो का अब कहना है कि हम लोगो ने कहा कि हमारा बजट ही खाराब हो गया अब पता नही कितने दिन और साफ पानी नही आयेगा और हमे प्राईवेट टैंकरो पैसे र्खचा करके पानी लेना पडेगा । बहुत से लोगो ने बताया कि हमारे घर के सदस्यो को गंदे पानी के साथ नहाने से ऐलर्जी हो गई है।ऐक माह से सारे वार्ड वासी बहुत परेशान है लोगो के अनुसार हमारी पानी को स्टोर करने वाली टैंकीयों मे भी गंदा पानी ही भर गया है अब हमे पहले अपनी पानी की स्टोर की हुई टैंकी को खाली करके साफ करवा कर तब हम प्राईवेट पानी के टैंकर से उसमे पानी भरवाते है । जिसके लिये सारा दिन लग जाता है तथा तथा पहले से ही करोना जैसी भयानक बिमारी के चलते पहले ही मंदी के हालात है तथा उपर से घर का बजट भी बढता जा रहा है । नगर काउसिंल की प्रधान बीबीबलविन्द्र कौर तथा उनके समाज सेवक पति गुरध्यान सिंह ने बताया कि सभी ने जन स्वास्थ्य विभाग के ऐसडीओ और जे ई सतपाल सिंह से अपील की है कि जल्द ही इस गंदे किडे व झाग वाले पानी की सप्लाई की जगह शुध्द पानी की सप्लाई चालू कर दी जायें। जिससे लगभग 300 से अधिक घर प्रभावित हुऐ । अब यह हाल है कि दशमेश नगर के वासीयो को 15 दिनो से पानी के प्राईवेट टैंकरो से पानी खरीदना पड रहा है जो 400 से 500 रूपये तक अतिरिक्त वजन उपभोक्ता पर पड रहा है। दशमेश नगर के वासीयो का अब कहना है कि हम लोगो ने कहा कि हमारा बजट ही खाराब हो गया अब पता नही कितने दिन और साफ पानी नही आयेगा और हमे प्राईवेट टैंकरो पैसे र्खचा करके पानी लेना पडेगा । वहां के लोगो ने कहा कि अगर दो दिन तक साफ –शुध्द पानी की सप्लाई बहाल ना हुई तो हम अपना संर्घष तेज कर देंगे तथा रोड जाम करके अनशन भी करेंगे ।
विभाग के अधिकारी जेई सतपाल सिंह के अनुसार :- हमारे प्लम्बर गुरनाम सिंह ने सारी पाईप लाईन को चैक करवाया जा रहा है लगता है । 25 साल सिमेंट की पाई उली हुई है जो कभी भी क्रैक हो जाती है । अब मेने सारा चैक किया है तथा नई प्लास्टिक के 6 इंच वाली पाईप डलवाने के लिये ऐस्टीमेट बना दिया है जो कि लगभग पांच लाख का खर्चा आयेगा उसको नगर काउंसिल की होने वाली अगसे सप्ताह की मिटींग में प्रस्ताव पास करवा कर हमेशा के लिये की यह समस्या समाप्त कर दी जायेगी । वैसे अब यह क्रैक पाईप को देख कर उसे जल्द मरम्मत करवा रहे है । गंदे पानी के सैम्पल भी ले लिये है । जिससे जल्द ही मरम्मत करके शुध्द पानी की सप्लाई चालू कर दी जायेगी ।



























