एडवोकेसी पत्रकारिता के बारे में JCI के प्रमुख अनुराग सक्सेना ने समूह पत्रकार भाईचारे को एक सन्देश दिया

संवादाता, एडवोकेसी का मतलब पैरवी करना। अनेक समाचार संगठन किसी विशेष विचारधारा या मुद्दे के पक्ष में जनमत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाते हैं, अभियान चलाने वाली इस पत्रकारिता को पक्षधर या एडवोकेसी पत्रकारिता कहा जाता है। दरअसल, यह मीडिया व्यवस्था का ही अंग है और इस व्यवस्था के साथ तालमेल बिठाकर चलने वाली मीडिया को मुख्यधारा मीडिया कहा जाता है। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे वैकल्पिक सोच रखने वाला मीडिया होते हैं, जो किसी विचारधारा या किसी खास उद्देश्य की पूर्ति के लिए निकाले जाते हैं। इस तरह की पत्रकारिता को एडवोकेसी (पैरवी) पत्रकारिता कहा जाता है। राष्ट्रीय विचारधारा, धार्मिक विचारधारा से जुड़े पत्र पत्रिकाएं इसके उदाहरण हैं।उदाहरण के लिए जेसिका लाल हत्याकांड में न्याय के लिए संचार माध्यमों ने सक्रिय अभियान चलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here