लुधियाना ( अमित थापर ) जैसा की आप सब लोग जानते है की विद्या का मंदिर कहा जाना वाला स्थान स्कूल, जब स्कूली बच्चो के साथ ही मनमानी और धक्के शाही करे तो मजबूरन बच्चो और उनके माता पिता को स्कूलों के खिलाफ धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है , ऐसा ही एक मामला लुधियाना के ढाबा रोड पर स्थित जैन कॉलोनी के माता मोहन दाई ओसवाल स्कूल में देखने को मिला जब स्कूल द्वारा आठवीं से ग्यारहवीं क्लास के छात्रो और उनके परिजनों द्वारा स्कूल के समक्ष ४ घंटे धरना प्रदर्शन किया और फीस वृद्धि के खिलाफ मोर्चा खोल के बैठ गए, छात्र अनिकेत और तरुण ने बताया की स्कूल प्रबंधको ने बिना किसी नोटिस और बिना कुछ बताये फ़ीस में वृद्धि , पेपर फ़ीस में वृद्धि और अन्य प्रकार के जुर्माने लगा कर हम लोगो के भविष्य के साथ खिलवाड़

किया जा रहा है हम लोग बहुत ही गरीब पाइवार से सबंधित है और यह स्कूल के ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है उसके बावजूद स्कूल बच्चो की फीस में वृद्धि किये जा रहे है जिससे मजबूर होकर हम सब बच्चो ने आपने परिजनों के साथ स्कूल के खिलाफ मजबूर होना पड़ा ,अनिकेत ने बताया की अगर हम इसका विरोध करते है तो टीचर्स हमें टी-सी देने की धमकी और स्कूल से निकाल देने की धमकी देते है और कुछ बच्चो को जो प्रदर्शन में एहम भूमिका निभा रहे थे को पुरे साल की फीस माफ़ करने का लालच दिया जाता है की तुम लोग मुँह बंद कर लो और

चुप हो जाओ पर अनिकेत ने बताया की हम डरने वाले नहीं है हम आने हक़ के लिए स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोला है , तरुण ने बताया की स्कूल के प्रिंसिपल रजनीश बाला जी का रवैया बच्चो के लिए ठीक नहीं है , ये सब कुछ इनकी वजह से हुआ बच्चो ने प्रिंसिपल बदलने की मांग की है जब परिजन रजनी जी ने बताया की ये सब स्कूल के लिए ठीक नहीं है हम इसके लिए शिक्षा मंत्री व् मुख्य मंत्री को पत्र् लिख कर उनके ध्यान में ये बात लाएंगे , इसके सबंध में जब प्रिंसिपल रजनीश बाला जी से बायत की गई तो उन्होंने सभी आरोपों से इंकार किया है और प्रेस को जानकारी दी की हमने सिर्फ 50 रूपए ही बढ़ाये है पर और इस सबंध में मैनेजमेंट से मीटिंग की जाएगी और एक हफ्ते बाद फैसला सुनाया जायेगा I


























