Site icon Dainik Punjab News

नरेश चलोत्रा बने भाजपा लुधियाना के आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक।

लुधियाना 8 अगस्त ( हितेश खन्ना ) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व लुधियाना के प्रभारी राकेश राठौर से विचार विमर्श करने के बाद भाजपा के बहुत पुराने कर्मठ कार्यकर्ता नरेश चलोत्रा को भारतीय जनता पार्टी के “आर्थिक प्रकोष्ठ” का जिला संयोजक बनाया। और इसी के साथ आर्थिक प्रकोष्ठ के सदस्यों की भी घोसणा कर दी जिसमे रमेश गाबा राजेश कपूर,रवि शर्मा,मनप्रीत सिंह वालिया,जगदीश चन्दर तरियाल,सोहन चौधरी,सुरिंदरपाल चौधरी,योगेश शर्मा,दीपक अरोड़ा,भुवेश बावा को लुधियाना भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की टीम का सदस्य बनाया। भाजपा लुधियाने के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने बताया की दिन पर दिन लोग नरेंदर मोदी जी की जनहितेषी नीतियों से प्रभवित होकर भाजपा में शमिल हो रहे है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता,कांतेदु शर्मा,जिला सचिव नवल जैन,मंडल प्रभारी जजबीर मनचंदा आदि शामिल थे।

Exit mobile version