Site icon Dainik Punjab News

सावन में 10000 पौधे लगाए जाएंगे:-अजय सिद्धू व एडवोकेट गुरप्रीत कौर

लुधियाना 23 जुलाई ( रछपाल सहोता ) धार्मिक एकता वेलफेयर सोसाइटी रजि ने शहर की सुंदरता और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा रखने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया हुआ है। जिसके तहत आज स्थानीय छावनी मोहल्ला वार्ड नंबर 85 मे सोसायटी के प्रधान अजय सिद्धू की अध्यक्षता में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर एडवोकेट मैडम गुरप्रीत कौर पौधे लगाने के लिए खास तौर पर शामिल हुए।इस मौके पर परमजीत सिंहअहूजा,सोहन जस्सल, कमल वालिया, वीनू करीर, अशोक पट्टी, अर्जुन सिद्धू, गजल वालिया, संजीव गर्ग, भगत राम, बंटी कुमार, सतीश कुमार आदि ने पौधे लगवाने के लिए सहयोग किया। श्री अजय सिद्धू व
मैडम गुरप्रीत कौर ने कहा कि धरती मां को हरा-भरा व प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सावन महीने में 10000 पौधे लगाए जाएंगे।

Exit mobile version