लुधियाना : पत्रकार धर्मजीत: कोरोना महामारी से निजात के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है, जिसकी उलघना करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज़ किया जा रहा है I इन्ही पाबंदीयो के दौरान स्पा खोलने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने उसकी मालकिन पर सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। ए एस आई देस राज ने बताया कि आरोपित महिला की पहचान खुड्ड मोहल्ला की गली नंबर 2 निवासी संगीता कुमारी के रूप में हुई । गौरतलब है कि जेएमडी मॉल में चल रहे स्पा सेंटर में मंगलवार रात थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने दबिश दी थी । पुलिस को देखते ही वहां हड़बड़ी मच गई। करीब आधा घंटा सर्च करने के बाद पुलिस वहां से लौट आई । एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह ने कहा कि यह दबिश कोरोना गाइडलाइन को चेक करने के लिए की गई थी । वहां से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। पता चला था कि मॉल में स्थित ग्रीन ब्लू स्पा में में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। वहां जाकर चेक करने पर देखा कि वहां काम करने वाले स्टाफ ने मास्क नहीं पहने थे। उनमें से ज्यादातर के वैक्सीन भी नहीं लगी थी और ना ही आने जाने वाले ग्राहकों का रजिस्टर मैंटेन किया जा रहा था ।
कोरोना महामारी के दौरान लगाई गई पाबंदी के दौरान जेएमडी मॉल में स्पा सेंटर खोलने के आरोप में पुलिस की दबिश, मालकिन के खिलाफ केस दर्ज

