Site icon Dainik Punjab News

दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर डाट काली मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती गम्भीर रूप से घायल हो गए।

पटना (धरमजीत) दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर डाट काली मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची मोहण्ड पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर भिजवाया। यहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने लहूलुहान दंपत्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 मोहण्ड पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे देहरादून नेशनल हाईवे पर डाट काली मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार दंपत्ति चरणसिंह सैनी पुत्र रमेश चन्द और उसकी पत्नी रूपा देवी और दो वर्ष की पुत्री उपासना निवासी ग्राम बंजारेवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हुए हैं चरण सिंह की एक टांग कट जाने से खून बुरी तरह बह रहा था। यही हालत उसकी पत्नी रूपा की थी उसका भी दाहिना हाथ लहूलुहान था। 2 साल की बच्ची उपासना इस हादसे में सुरक्षित बच गई उसके सिर में मामूली चोट है। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची मोहण्ड चौकी पुलिस ने घायल दंपत्ति को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर भिजवाया, लेकिन हालत चिंताजनक देखकर वहां के चिकित्सकों ने दोनों घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल दंपत्ति का इलाज सीएमआई देहरादून चल रहा है पुलिस ने कार संख्या यूके 17 एफ 7770 सहित आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया कार चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है।

Exit mobile version