कांग्रेस का भाजपा पर हमला, पेट्रोल डीजल की महंगाई पर युवक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

भिंड/मध्यप्रदेश ( चंद्रशेखर महाजन ) भिंड जिले में कांग्रेस लगातार भाजपा पर आक्रमक होती चली जा रही है। चाहे बढ़ती महंगाई की बात हो या नर्सेस एसोसिएशन या आशा उषा कार्यकर्ताओं की हड़ताल, लगातार कांग्रेस की ओर से भाजपा पर आक्रमक रुख अपनाया जा रहा है। इसी के तहत आज

युवक कांग्रेस के द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में पहले किला गेट से गोल मार्केट तक पद यात्रा निकली गई उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया और कार्यकर्ता पुलिस से भी उलझते दिखाई दिए। मगर पुलिस के प्रयास विफल रहे और पुलिस द्वारा प्रर्दशनकारियों को रोकना महज एक आडम्बर लग रहा था इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता शिवम सेंथिया राहुल सिंह कुशवाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।वाइट: शिवम सेंथिया कांग्रेस नेता। वाइट: राहुल कुशवाह कांग्रेसी नेता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here