पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से बशीर पुरा जंज कमेटी में फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया और 300 लाभार्थियों ने लगवाया टीका।
जालंधर 19 जुन (रछपाल सहोता ) आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से बशीर पुरा जंज घर कमेटी में फ्री वैक्सीन कैंप लगवाया गया।वैक्सीनेशन कैंप में 300 लाभार्थियों ने लगवाया टीका।वैक्सीन कैंप में लोगों का वैक्सीन लगवाने में भारी उत्साह देखने को मिला।इस कैंप में सिविल हॉस्पिटल से डॉक्टर चरणजीत कौर और उनकी टीम पहुंची।इस कैंप में विशेष रूप से संत बाबा जसविंदर सिंह व संत बाबा मोहन सिंह तथा पार्षद शैली खन्ना और विवेक खन्ना पधारे ।
इस अवसर पर किशन लाल शर्मा ने कहा की कोविड वैक्सीन करोना के विरुद्ध एक सुरक्षा कवच हैं।तथा जब तक समाज का प्रत्त्यक नागरिक को अपनी स्वय ईशा अनुसार कोविड वैक्सीन को लगवाना चाहिए ताकि इस माहामारी को जड़ से खत्म किया जा सके और कहा की करोना वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए मातृभूमि से प्यार करने वाले युवाओं को आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि करोना मुक्त भारत की मुहिम में सहयोग करते हुए स्वय भी सुरक्षित रहें और दूसरो को भी सुरक्षित रखें तभी जीतेगा भारत हारेगा करोना।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के सन्त बाबा जसविंदर सिंह ने बताया की इस कैंप में 300 लोगों को वैक्सीन लगाई गई और कहा की करोना की महामारी को हराने के लिए सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को चाहिए कि अपने अपने इलाके में ऐसे कैंपो के माध्यम से लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें और लगवाए तभी करोना की महामारी से लड़ा जा सकता है।
इस अवसर पर सन्त बाबा मोहन सिंह ने कहा की कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए हर नागरिक को वैक्सीन का टीकाकरण बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की की बिना किसी डर के वैक्सीन लगवाए ताकि कोरोना से आप भी सुरक्षित रहें व दूसरों का बचाव हो सके।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से लगाए गए कैंप में परमजीत सिंह कम्बोज, भूपिंदर कालिया, सुखजिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, जतिन्दर सिंह रावत, देवकीनंदन ठुकराल, बलराम बाम्बा, मनोज शर्मा, पंकज कुमार, कपिल, प्रीतम सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कैप्शन : वैक्सीन कैम्प के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सन्त बाबा जसविंदर सिंह व मोहन सिंह, किशन लाल शर्मा व सुखविंदर सिंह व अनय


























