मध्यप्रदेश भोपाल (धर्मजीत, विक्रम गुप्ता) खंडवा लिफ्ट इरिगेशन जैसी जनकल्याणकारी योजना के लिए 1496.32 करोड़ का प्रथक बजट प्रस्तावित करने हेतु आज प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी से भोपाल वल्लभ भवन में पंधाना विधायक राम दांगोरे ने मुलाकात हुई। देश की आजादी के बाद से खण्डवा जिले का गुड़ी सिंगोट क्षेत्र के कई गाँव सिंचाई के लिए तरस गए है। खण्डवा लिफ्ट इरिगेशन जैसी जनकल्याणकारी योजना से सिंगोट गुड़ी सहित आसपास के गाँवो में लगभग 47200 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी।
साथ ही झिरन्या लिफ्ट इरिगेशन में भी पंधाना विधानसभा के छूटे हुए 29 गाँव सम्मिलित करने की भी मांग की। झिरन्या लिफ्ट इरिगेशन लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जनकल्याणकारी सिंचाई परियोजना है। पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बताया कि स्वास्थ्य शिक्षा और सिंचाई को मैने टारगेट किया है। पंधाना विधानसभा जिले की सबसे पिछड़ी हुई विधानसभा है। जिसे अन्य विधानसभाओ के समकक्ष खड़ा करना है। खण्डवा लिफ्ट इरिगेशन के लिए पिछले दो साल से लगा हुआ था सभी के सहयोग से अब जाकर पूरी हुई है।अब बस फण्ड रिलीज कराना है। इस योजना को किसी भी हाल में लाकर रहेंगे चाहे जो हो जाये।






























