जामताड़ा कोर्ट परिसर में कोर्ट में वकीलों के मुंशी के रूप सेवा दे रहे लगभग 70 मुन्शी को भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने अनाज का पैकेट वितरण किया

जामताड़ा (धर्मजीत , विक्रम गुप्ता ) भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा की ओर से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल जी के तत्वाधान में जामताड़ा कोर्ट परिसर में कोर्ट में वकीलों के मुंशी के रूप सेवा दे रहे लगभग 70 मुन्शी को भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने अनाज का पैकेट वितरण किया ।इस अवसर पर भाजपा नेता मंडल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कोर्ट में काम लगभग बंद है कोर्ट के वकीलों का मुंशी लोगों को इस दौर में काफी कठिनाई का सामना करना पढ़ रहा है इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इन सभी लोगों को सहयोग करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सभी मुंशी भाइयों को सुखा खाद्यान्न बांटने का निर्णय हम लोगों ने ले लिया है। श्री मंडल ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा

कार्यकर्ताओं के माध्यम से सभी जरूरतमंदों को सूखा खाद्यान्न उपलब्ध करने का संकल्प लिए हैं। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम पूरे देश भर में चल रहा है मंडल ने बताया कि इसी के तहत जामताड़ा में भी यह काम जोर-शोर से चल रहा है भाजपा का उद्देश्य है एक भी व्यक्ति इस महामारी के दंश झेल रहे परिवारों को भूखा नहीं सोना पड़े इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम हम लोगों ने जामताड़ा में चलाने का निर्णय लिया हैऔर आगे भी चलता रहेगा भाजपा के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह जी ने बताया सेवा ही संगठन के तहत जिले भर में इस तरह का कार्यक्रम चल रहा हैमहामारी से लोगों के जीवन में कठिन समस्या उत्पन्न हो गई है जिसको देखते हुए सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी लोगों को आन्न,मास्क सैनिटाइजर,एवं अन्य सामग्री वितरण कर रही हैजो आगे निरंतर चलते रहेगा भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता निरंतर लोगों से जुड़े हुए रहेंगे,मौके पर उपस्थित सभी ने इस कार्यक्रम का सराहना किया एवं सभी ने प्रसन्नता व्यक्त किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकमार सर्खल,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे l धर्मजीत की रिपोर्ट सहयोगी विक्रम गुप्ता के साथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here