Site icon Dainik Punjab News

असम के जोरहाट जिले के मरियानि नगर में पानी की समस्या से यहां के निवासी परेशान

असम (धर्मजीत, विक्रम गुप्ता). असम के जोरहाट जिले के अन्तर्गत मरियानि नगर में पानी की समस्या से यहां के निवासी परेशान है । मरियनी वासियों को जिस भोगदोई नदी से पानी मिलता है वहीं नदी अब स्वच्छ नहीं रहा ।
नदी का पानी विषैला हो चुका है ।
इतना अधिक की पानी का मछली तक दम तोड़ रही है । यही नहीं , इस नदी का पानी को मोटर सप्लाई द्वारा मरीयानी में ही जुड़ा पुखुर नामक पोखर में संयोजित किया जाता है । जिसकी वजह से जुड़ा पूखुर का मछली भी अधिक परिमाण में मर रही है । इस नदी के पानी में मैग्नेशियम की मात्रा अधिक और पी एच वैल्यू की मात्रा काफी कम हो चुकी है ।


इसके पीछे का मुख्य कारण कोयला खदान का जहरीला रसायन है , जिसका अंस पानी में मिलकर पानी को दूषित और विषैला बना रहा है । मरियानी नगर के निकट ही नागालैण्ड में कोयला खनन अधिक परिमाण में हो रहा है । और इससे जो पदार्थ निकलता है वो इसी भोगदोई नदी में आकर मिलता है ।
इस नदी का पानी दूषित होने की वजह यहां के लोग भी है । जो नदी की आसपास सफाई का ख्याल नहीं रखते । गंदगी नदी में फेंकते है और पानी को दूषित भी करते है ।
बहरहाल जो भी हो , कोयला खदान का रसायन या लोगो की लापरवाही समस्या आम लोगो को ही उठानी पड़ रही है ।
पीने का साफ पानी के लिए लोग तरस रहे है । यहां तक कि नहाने और कपड़ा धोने के लिए भी साफ पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे आम लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

Exit mobile version