कांग्रेसी विधायक वरुण चौधरी ने भी पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला

अंबाला छावनी ( धर्मजीत, सन्तोष कुमार) आज देश भर में पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सभी जगह धरना प्रदर्शन किया वही अंबाला में भी आज कांग्रेसी विधायक वरुण चौधरी ने भी पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों को लेकर अंबाला छावनी के मुलाना पेट्रोल पंप पर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला उन्होंने कहा की एक तरफ सरकार बड़े बड़े वादे करती है और दूसरी ओर गरीब इंसान को दबाने की कोशिश की जा रही है उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह जल्द से जल्द पेट्रोल व डीजल की साथ ही साथ बढ़ते सरसों के तेल की कीमतों को वापिस ले नहीं तो कांग्रेस पार्टी आगे भी ऐसे प्रदर्शन जारी रखेगी अंबाला छावनी से धर्मजीत की रिपोर्ट सहयोगी सन्तोष कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here